2020 तक सभी बच्‍चों के टीकाकरण के लिए मिशन इन्‍द्रधनुष

केन्‍द्र सरकार ने वर्ष 2020 तक सभी बच्‍चों के टीकाकरण के लिए मिशन इन्‍द्रधनुष अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के छह जिलों- उत्‍तरी और दक्ष‍िणी चौबीस परगना, बीरभू‍मि,

बर्द्धमान, मुर्शिदाबाद और उत्‍तरी दिनाजपुर में टीकाकरण शिविर लगाये हैं।  यहां या तो बच्‍चों का आंशिक टीकाकरण हुआ है या हुआ ही नहीं।

राज्‍य का स्‍वास्‍थ्‍य विभाग यह योजना लागू करने वाली शीर्ष एजेंसी है। विभाग टीकाकरण का लक्ष्‍य पूरा करने के लिए संबंधित जिलों के मंडलों में विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है। इन जिलों में इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक प्रत्‍येक माह एक सप्‍ताह के टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। परियोजना के समन्‍वयक डॉ. अजय चक्रवर्ती ने मिशन इंद्रधनुष के तहत जारी कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्‍य में लगभग 80 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। यहां तीन लाख से अधिक बच्‍चों का या तो आंशिक टीकाकरण हुआ है या टीकाकरण हुआ ही नहीं है। राज्‍य सरकार ने अगले कुछ वर्षों में 90 प्रतिशत बच्‍चों के टीकाकरण का लक्ष्‍य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *