सरकार ने कहा है कि बंगलादेश से अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं। आज नई दिल्ली में अरविंदा राजखोवा के नेतृत्व वाले उल्फा के बातचीत समर्थक गुट के प्रतिनिधिमंडल और असम सरकार के बीच त्रिपक्षीय वार्ता की अध्यक्षता करते हुए गृहसचिव एल सी गोयल ने कहा कि असम में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर-एनआरसी का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उल्फा प्रतिनिधिमंडल ने अवैध घुसपैठ की रोकथाम के लिए भारत-बंगलादेश सीमा पर प्रभावशाली चौकसी और निगरानी रखने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल ने शांति प्रक्रिया जल्दी से जल्दी पूरी करने का भी आग्रह किया। बाद में उल्फा प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की।
Related News