आई एस आई एस में शामिल हुए आरिफ माजिद के खिलाफ आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कल इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया – आईएसआईएस में शामिल हुए आरिफ माजिद के खिलाफ मुम्बई की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया।  आठ हजार पृष्ठ के इस आरोप पत्र में गवाहों के बयान, माजिद की बातचीत और उसके मोबाइल फोन का रिकॉर्ड शामिल है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईएसआईएस के साथ कथित संबंधों के आरोप में छह महीने पहले माजिद को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार माजिद और उसके कुछ मित्र पिछले वर्ष मई में बगदाद गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *