उप राज्‍यपाल ने पिछले चार दिन के दौरान दिल्‍ली सरकार द्वारा की गई सभी नियुक्तियां और तबादले रद्द किए।

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने पिछले चार दिनों के दौरान दिल्‍ली सरकार द्वारा की गई सभी नियुक्तियां आज रद्द कर दीं। उन्‍होंने कहा कि नौकरशाहों के तबादलों और तैनाती का आदेश देने का अधिकार केवल उन्‍हीं के पास हैं। पिछले सप्‍ताह कार्यकारी मुख्‍य सचिव के रूप में शंकुतला गामलिन की नियुक्ति के मुद्दे पर दिल्‍ली सरकार और उपराज्‍यपाल के बीच विवाद पैदा हो गया है।दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग और मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। उपराज्‍यपाल ने दिल्‍ली सरकार के उस दावे को खारिज किया है कि उन्‍हें अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का अधिकार नहीं है। श्री जंग ने दिल्‍ली सरकार राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र से संबंधित प्रावधान और नियमों का हवाला देते हुए केजरीवाल सरकार को इन नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उपराज्‍यपाल के इसका रोग का विरोध करते हुए उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूछा कि उन्‍होंने किस प्रावधान के तहत दिल्‍ली सरकार को निर्देशित किया है। इससे पहले श्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्‍द्र सरकार पर उपराज्‍यपाल के जरिए दिल्‍ली प्रशासन चलाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री से दिल्‍ली सरकार को स्‍वतंत्र तरीके से कार्य करने देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *