जयललिता ने पांचवीं बार तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

ऑल इंडिया अन्‍ना डी एम के प्रमुख जय‍ललिता को आज पांचवीं बार तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्‍यपाल के0 रोसैया ने सुश्री जयललिता और 28 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुश्री जयललिता सत्‍ता में करीब आठ महीने के बाद वापस आई हैं। भ्रष्‍टाचार के आरोपों के कारण उन्‍हें सत्‍ता छोड़नी पड़ी थी। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता केन्‍द्रीय मंत्री पी राधाकृष्‍ण्‍ान, अभिनेता रजनीकांत, शरद कुमार और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। तमिलनाडु में जश्‍न का माहौल है।

शपथ ग्रहण समारोह बीस मिनट में संपन्‍न हो गया, मंत्रियों ने दो बैच में इकट्ठे शपथ ग्रहण की। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने हॉल के बाहर लगे एलसीडी स्‍क्रीन पर समारोह देखा। पिछले कई महीनों से सरकार की निष्‍क्रियता पर विपक्षी दलों के आरोप और राज्‍य में अगले वर्ष होने वाले चुनाव को देखते हुए सुश्री जयललिता को अब प्रशासन को पुन: सक्रिय करना होगा। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल में 19 वर्ष पुराने आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को बरी कर दिया था। निचली अदालत ने इस मामले में उन्‍‍हें पिछले वर्ष सितम्बर में चार वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *