पीने का प्याला, प्रार्थना की माला,चप्पल और हाथी दांत का ‘तीन बुद्धिमान बंदर’ समेत महात्मा गांधी के निजी सामान इस महीने नीलाम होंगे.नीलामीघर मल्लोक्स ने एक बयान में बताया, ‘स्टार लॉट में महात्मा गांधी से संबंधित यादगार चीजों की अब तक की पेशकश का सबसे बड़ा जखीरा है.’मल्लोक्स के बयान के अनुसार भारत से जुड़े अहम दस्तावेजों और कलाकृतियों का एक बड़ा जखीरा भी नीलाम होगा.