आई पी एल सट्टेबाजी के सिलसिले में दिल्‍ली मुंबई और जयपुर में छापे मारे।

प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल के हाल के मैचों से जुड़ी सट्टेबाजी में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में कल दिल्ली, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि इन शहरों में लगभग आठ से दस परिसरों तथा ठाणे और गुड़गांव में कई स्थानों पर ये छापे मारे गए। प्रवर्तन निदेशालय के अहमदाबाद कार्यालय ने इन स्थानों पर अपने स्थानीय विभागों से तालमेल करके यह कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि निदेशालय ने इस महीने के शुरू में ही इस तरह के छापे मारे थे। ये छापे मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में मारे गए थे और दिल्ली के दो कथित सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *