देश के अनेक भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं। गर्मी से आज लगभग 60 लोगों की मृत्यु हो गई है। तेलंगाना में भीषण गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या 186 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक मौतें नलगोंडा जिले में हुई हैं, करीमनगर और खम्मम जिलों में अनेक लोगों की मृत्यु हुई। इस बीच सबसे अधिक तापमान 44 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस आज रामागुंडम जिले में रिकार्ड किया गया। हैदराबाद में 42 दशमलव पांच और निजामाबाद में 45 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलगांना में लू लगने से पिछले कुछ दिनों में 56 लोगों की मृत्यु हो गई। इसे मिलाकर पिछले महीने से अब तक लू लगने से मरने वाले की संख्या बढ़कर 186 हो गई है। सभी दस जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग के अधिकारियों ने तेज गर्म हवाओं की चेतावनी अगले दो दिनों के लिए सभी दस जिलों के लिए जारी की है।