पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि सरकार भारतीय पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे आठ होटलों का जल्द निजीकरण करेगी। पी टी आई से बातचीत में उन्होंने कहा कि 16 में से आठ होटल खस्ता हालत में हैं और सरकार पहले चरण में इनके विनिवेश पर विचार कर रही है। श्री शर्मा ने बताया कि घाटे में चल रही इन इकाइयों का बोझ ढोने में कोई समझदारी नहीं है। हालांकि उन्होंने राजधानी में निगम के होटल अशोक को बेचने की सम्भावना से इंकार किया और कहा कि इसकी हालत में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। पिछले वर्ष होटल अशोक को लगभग 13 करोड़ रूपये और निगम के घाटे में चल रहे सभी होटलों को लगभग 15 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ था।
Related News