दोहा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने कल चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। एल देवेन्द्रो सिंह, शिवा थापा, मनीष कौशिक और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक गौरव बिधू़ड़ी को मिला जबकि मनदीप जांगड़ा और विकास कृष्ण ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इस बीच, वर्ष का दूसरा ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट आज से पेरिस में शुरू हो रहा है। आज पहले दौर में रोजर फेडरर, जो विलफ्रेड सोंगा, सिमोना हालेप, फ्लाविया पेनेटा और शुई पेंग खेलेगी।
Related News