गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि किसान देश की रीढ़ हैं। इनके बिना देश का काम नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि किसान बढ़ेंगे, तो देश आगे बढ़ेगा। गृह एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौर साँची में कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री श्री गौर ने कहा कि किसानों की आर्थिक दशा मजबूत करने के लिये राज्य सरकार द्वारा कृषि क्रांति-रथ चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जब उनके गाँव में कृषि रथ पहुँचे, तो वे खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक की जानकारी जरूर प्राप्त करें। प्रभारी मंत्री श्री गौर ने इस मौके पर लगायी गयी कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल पर पहुँचकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि क्रांति-रथ को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया।