केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 87 दशमलव पांच छह प्रतिश्‍ात लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 77 दशमलव सात सात है। इस परीक्षा में कुल 82 प्रति शत विद्यार्थी सफल रहे हैं। तिरूअनंतपुरम 95 दशमलव चार एक प्रतिशत के साथ पहले नम्‍बर पर है। दिल्‍ली में 86 दशमलव एक तीन प्रति शत विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिनमें 90 दशमलव आठ सात प्रतिशत लड़कियां और 81 दशमलव पांच नौ प्रतिशत लड़के हैं। साकेत के न्‍यू ग्रीनफील्‍ड स्‍कूल की गायत्री 500 अंको में से 496 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर है। दूसरा स्‍थान 495 अंकों के साथ एमिटी इंटरनेशनल नोएड़ा की मैथिली मिश्रा को मिला है। नतीजे वेबसाइट रिजल्‍ट्स डॉट एनआईसी डॉट आईएन, सीबीएसई रिजल्‍ट्स डॉट एनआईसी डॉट आई एन और सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट आई एन पर उपलब्‍ध हैं। छात्र एसएमएस और इंटरेक्टिव वॉयस रेस्‍पॉंस सिस्‍टम के जरिये भी परिणाम मालूम कर सकते हैं।

लगभग दस लाख विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें छह लाख तीन हजार से अधिक लड़के और लगभग चार लाख 26 हजार लड़कियां थीं।

सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम के बाद आज से काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा की है। यह आठ जून तक चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने ट्वीट कर इनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *