शहडोल में खुलेगा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज

शहडोल और झाबुआ में वर्तमान सत्र में ही इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। शहडोल में सत्र 2016-17 में मेडिकल कॉलेज शुरू होगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा शहडोल जिला प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज मंत्रालय में इसकी समीक्षा की।

श्री गुप्ता ने कहा कि शहडोल में मेकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग की ब्रांच शुरू होगी। झाबुआ में मेकेनिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस की ब्रांच खुलेगी। इस ब्रांच में प्रवेश के लिये काउंसलिंग अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही होगी। प्रत्येक ब्रांच में 60-60 सीट रहेंगी। श्री गुप्ता ने बताया कि शहडोल में मेडिकल कॉलेज के लिये जमीन आवंटित हो चुकी है। इसका निर्माण बी.ओ.टी. में किया जायेगा। इसके लिये 75 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार और 15 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। मेडिकल कॉलेज के साथ ही 500 बेड का हास्पिटल भी बनेगा। बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री विनोद सेमवाल, कुलपति राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय श्री पियूष त्रिवेदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *