आन्‍ध्रप्रदेश और तेलंगाना में लू से मरने वालों की संख्‍या ग्‍यारह सौ से अधिक हो गई है।

आन्‍ध्रप्रदेश और तेलंगाना में लू से मरने वालों की संख्‍या ग्‍यारह सौ से अधिक हो गई है। तेलंगाना में कल 76 लोगों की मौत के साथ ही राज्‍य में अब तक लू से दो सौ 43 लोगों की मौत हो चुकी है। नलगौंडा में पिछले कुछ दिनों में सबसे अधिक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। आन्‍ध्रप्रदेश में मरने वालों की संख्‍या आठ सौ 84 तक पहुंच गई है। प्रकाशम जिले में सबसे अधिक दो सौ दो और गुंटूर जिले में एक सौ तीस लोग मारे गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। आन्‍ध्रप्रदेश पुलिस विभाग ने प्‍याऊ लगाये हैं। विभाग ने सभी कस्‍बों और शहरों में होमगार्डों को सुबह दस से शाम चार बजे तक ड्यूटी से छूट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *