आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है।

आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। यह दिन तम्बाकू के प्रयोग से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने और तम्बाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। प्रति वर्ष तम्बाकू के इस्तेमाल से दुनियाभर में लगभग साठ लाख लोगों की मौत होती है। जिनमें से छह लाख लोग धूम्रपान नहीं करते लेकिन दूसरों के छोड़े धुएं के प्रभाव से मरते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि यह दिन तंबाकू के सेवन से जुड़े दुष्प्रभाव की लोगों को याद दिलाता है। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन इस बुराई पर काबू पाने के लिए संकल्प व्यक्त करने का है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का तंबाकू के अवैध व्यापार रोकने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करना एक सराहनीय कदम है। इससे तंबाकू के सेवन में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *