कल से सेवाकर बढ़कर 14 प्रतिशत हो जायेगा। रेल, विमान यात्रा, बैंकिंग सेवा, बीमा, मोबाइल फोन सेवा, विज्ञापन, वास्तुकला, निर्माण, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल, समारोह प्रबंधन और यात्रा प्रबंधन पर पहले से अधिक कर चुकाना होगा।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार प्रथम श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणियों में चलने वाले यात्रियों के लिए किराया आधा प्रतिशत बढ़ जायेगा। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट में सेवाकर 12 दशमलव तीन छह प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया था। इसमें शिक्षा उपस्कर भी शामिल है।