गंगा नदी की सफाई के लिए शुरू की गयी नमामि गंगे परियोजना का असर दिखने लगा है। इस परियोजना के लिए अगले पांच वर्ष में बीस हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। गंगा सफाई कोष भी दो हजार सैंतीस करोड़ रूपये की पूंजी से शुरू किया गया है। इसके तहत ठोस कचरे का प्रबंधन, शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय निर्माण, वृक्षारोपण तथा अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं।