सरकार ने आज खोया–पाया नाम की एक वैबसाइट शुरू की। इसका उददेश्य लापता बच्चों के बारे में सूचना देने के लिए नागरिकों को एक प्लैटफार्म उपलब्ध कराना है। लापता बच्चों के बारे में सूचना और देखे गए बच्चों के बारे में खोया-पाया डॉट जीओवी डॉट इन वैबसाइट पर बच्चों का विवरण और फोटो अपलोड किया जा सकेगा। इस वैब पोर्टल की शुरूआत करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सरकार की यह एक अनूठी पहल है।