मैगी का विज्ञापन करने के लिए अमिताभ बच्‍चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर मामला दर्ज किये जाने का निर्देश दिया है।

बिहार में मुजफ्फरपुर की जिला अदालत ने पुलिस को मैगी का विज्ञापन करने के लिए अमिताभ बच्‍चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर मामला दर्ज किये जाने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर इन्‍हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अतिरिक्‍त मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट रामचन्‍द्र प्रसाद ने काजी मोहम्‍मदपुर थाने को दो अधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

उत्‍तर प्रदेश एफ एस डी ए द्वारा मैगी के नमूनों में मोनोसोडियम ग्‍लुटामेट और सीसा की मात्रा निर्धारित स्‍तर से अधिक पाये जाने के बाद आज केरल सरकार ने अपने एक हजार से अधिक खुदरा विक्रय केन्‍द्रों से मैगी नूडल्‍स पर अस्‍थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। केरल के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के कार्यालय से जारी आदेश में इस विवाद के हल होने तक मैगी नूडल्‍स की बिक्री पर रोक लगा दी है। उधर, दिल्‍ली सरकार की प्रयोगशाला में मैगी नूडल्‍स के सेंपल उपभोग के लिए आज असुरक्षित पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *