मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में टिनासिटी समूह की डॉ. नंदिनी टंडन द्वारा मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी की प्रदेश के साँची में यूएसए के टिनासिटी समूह द्वारा 3,600 करोड़ रुपये की लागत से विश्व-स्तरीय मेडिकल स्मार्ट सिटी स्थापित की जायेगी।
इस मेडिकल सिटी में विश्व-स्तरीय अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ, उपचार और स्वास्थ्य शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्थाएँ होंगी। इसमें यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, अलकेमियन हॉस्पिटल सहभागी रहेंगे। यह परियोजना अगले तीन वर्ष में पूर्ण करने की योजना है। इस सिटी के बनने से प्रदेश में मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस परियोजना के लिये अलग से नोडल ऑफिसर नियुक्त करने के निर्देश दिये।