बम्बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स 34 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 487 पर था। शुरूआती कारोबार में यह 76 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार 446 पर खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20अंक घटकर —8 हजार 23 पर आ गया।
अन्तर बैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 16 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत 63 रूपये 92 पैसे बोली गई।