मौसम कार्यालय के अनुसार चक्रवाती तूफान अशोबा धीमी गति से ओमान की तरफ आगे बढ़ रहा है। हालाकि इसकी वजह से गुजरात के समुद्री तट के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और राज्य के सभी बंदरगाहों पर भय सूचक सिग्नल संकेत नम्बर दो लगा दिए गए हैं। चक्रवाती तूफान गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं होने के बावजूद राज्य प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
मध्य केरल में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की बौछारें पांचवें दिन भी हल्की बनी हुई हैं। कल अलपुझा जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, हालांकि बाद में यह हल्की पड़ गई। मध्य केरल के बाकी सभी हिस्सों में कल रात मध्यम बारिश हुई।
मुंबई से करीब साढ़े सात सौ किलोमीटर दूर पश्चिम में केंद्रित तूफान अशोबा के कल रात तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका