हरियाणा के जींद,करनाल एवं उत्‍तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल

हरियाणा के जींद और करनाल जिले तथा उत्‍तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया हैं। केन्‍द्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि दिल्‍ली का अभूतपूर्व रूप से शहरीकरण हो रहा है। ऐसा ठीक ढंग से क्षेत्रीय योजना बनाने से हुआ है। कुछ लोग अब राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ोसी इलाकों में रह रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड-एनसीआरपीबी एक महत्‍वपूर्ण व्‍यवस्‍था है। श्री नायडू ने कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड-एनसीआरपीबी के सभी सदस्‍य राज्‍यों को दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तरप्रदेश और राजस्‍थान को इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही सक्रिय रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *