भारतीय उद्योग परिसंघ ‘मेक इन मध्यप्रदेश’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करेगा। मेक इन मध्य प्रदेश अभियान की अवधारणा की चर्चा करते हुए प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने कहा कि भण्डारण और लाजिस्टिक्स के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का रोड मेप तैयार किया जायेगा।
इसके आलावा कौशल उन्नयन, नगरीय अधोसंरचना विकास, लघु उद्योग संकुलों के निर्माण, डिजिटल मध्यप्रदेश बनाने के लिए भी रणनीति तैयार की जायेगी। वर्ष 2016 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पूरी तरह सिर्फ निवेश और ठोस उपलब्धियों पर केंद्रित करने के संबंध में भी रोड मेप तैयार किया जायेगा।
अब यूएस, कनाडा, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे देशों में मध्य प्रदेश की उदार नीतियों, राजनैतिक स्थिरता और नेतृत्व की सराहना की जा रही है। इन देशों के निवेशक भी प्रदेश आ रहे हैं।