मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा 17 जून को ‘परख’ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करेंगे। डिसा मंत्रालय स्थित एनआईसी कक्ष में सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे।
परख में हेंडपंपों के संचालन एवं संधारण, उचित मूल्य दुकानों पर राशन एवं केरोसिन की उपलब्धता तथा वितरण, वर्षा ऋतु के पूर्व आपदा प्रबंधन एवं सफाई प्रबंधन, ‘स्कूल चलें हम’ अभियान, स्कूलों में शौचालय के निर्माण, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जाति प्रमाण पत्र बनाने के अभियान और आधार पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।