अन्य चीजों के मुकाबले ब्रेड को चुनते समय हम खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते है। लेकिन ब्रेड में शामिल हानिकारक तत्वों के बारे में जानकारी पाकर आपको बहुत आश्चर्य होगा। ब्रेड जिसे कई इलाकों में आज भी डबल रोटी कहा जाता है, हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। ब्रेड चाहे किसी भी रूप में भी खाई जाए, वह कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती ही है।
बटिलेटेड हायड्रोक्सीनिसोल के रूप में जाना जाने वाला केमिकल ब्रेड को जल्द सड़ने से रोकने के लिए इसमें प्रयोग किया जाता है। इस सामग्री को कैलिफोर्नियाई लिस्ट ऑफ केमिकल में सूचीबद्ध किया गया है जो कैंसर के कारण के रूप में जाना जाता है।