प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुरंत अपडेट और उनसे सीधे संदेश और ई-मेल प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन
शुरू किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने नाम से एक एेप जारी किया है। इस एप से मोदी स्मार्टफोन यूजर्स से सीधे कनेक्ट होंगे। यूजर्स को मैसेज और ईमेल भेजेंगे , उनका सुझाव भी मांगेंगे।
‘नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप’ का खुलासा खुद मोदी ने आज ट्विटर के जरिए किया है। यह बहुचर्चित मोबाइल ऐप ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही है। इस ऐप से यूजर्स पीएम मोदी के कार्यक्रमों, केंद्र सरकार के काम की लेटेस्ट जानकारी पा सकेंगे।
इस एप्लिकेशन में कई अभिनव विशेषताएं हैं और इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
एंड्राइड आधारित नरेन्द्र मोदी एप्प का उद्देश्य लोगों को प्रधानमंत्री के पास सीधे संदेश भेजने और विचारों तथा सुझावों को साझा करने का अवसर प्रदान करना भी है।