राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार फिर मुम्बई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। कल मुम्बई में द्विवार्षिक चुनाव में श्री पवार ने विजय पाटिल को 27 मतों से हराया। पवार-बाल महाद्दलकर गुट ने मुम्बई क्रिकेट संघ के लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है। पाटिल गुट के उन्मेश खान विलकर का संयुक्त सचिव के रुप में चुना जाना बड़ा उलटफेर रहा। पाटिल गुट के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी प्रवीण आमरे भी प्रबंध समिति के लिए चुने गए हैं।
Related News