रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू हो रहा है। इस दौरान अकीदतमंद दिन भर रोजा रखेंगे और अल्लाह की इबादत करेंगे , मोदी ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि रमजान से सभी लोगों के जीवन में शांति और खुशियां आएंगी और समाज में एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
नरेन्द्र मोदी द्वारा पवित्र रमजान महीने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपनी शुभकामनाएं देने के दो दिन बाद पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 113 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तौर पर आज रिहा किया।
जेल उपाधीक्षक मोहम्मद हुसैन सेहटो ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस्लामाबाद से आदेश मिलने के बाद कैदियों को मालेर जेल से रिहा कर दिया गया है। मछुआरों को कल वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।