बर्धवान विस्‍फोट मामला : आतंकवादी सदस्‍य नूर-उल-हक को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में बर्धवान विस्‍फोटों के सिलसिले में नूर-उल-हक को गिरफ्तार किया है। एनआईए के उप-महानिरीक्षक अनुराग तनखा ने बताया कि नूर-उल-हक को दोपहर बाद हावडा स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया ।

वे आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्‍लादेश के लिये धन उगाही करता था और संगठन का प्रशिक्षित सदस्य था। वह पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बख्शीपुर का रहने वाला है। उस पर एक लाख रूपये का इनाम था।

इसकी गिरफ्तारी के साथ वर्धमान विस्फोट मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों की संख्या 21 हो गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *