मुम्बई के उपनगरीय इलाके मलाड की स्लम बस्ती लक्ष्मी नगर में ज़हरीली शरीब पीने से कम से कम तेरह लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में भर्ती 10 लोगों में से सात की हालत गंभीर है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कल रात मलाड में हुए नकली शराब केस में अब तक सात लोगों की प्रकृति गंभीर बताई जाती है। इन लोगों पर मुंबई के केईएम और शताब्दी अस्पताल में इलाज जारी है।
यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस ने नकली शराब केस में जांच के आदेश दिए और कहा कि रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत किया जाए।