प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में लोगों से सुझाव मांगे हैं। मोदी ने ट्विटर पर कहा कि बेहतर शहर बनाने के लिए लोग सुझाव दें। उन्होंने सुझाव आमंत्रित करने के लिए ट्विटर पर इसका लिंक भी दिया।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसके लिए मेरा शहर मेरा सपना प्रतियोगिता आयोजित की है। बेहतरीन सुझावों और समाधानों को पुरस्कार दिये जाएंगे और 100 स्मार्ट शहर बनाने की परियोजना पर अमल के दौरान इन सुझावों का ध्यान रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री 25 जून को शहरों के कायाकल्प के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना तथा अटल जीर्णोद्धार और शहरी कायाकल्प मिशन (अमृत) की शुरुआत करेंगे।