मध्य्रपदेश के सभी जिलों में आज से संपदा के इलैक्ट्रोनिक पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है। रजिस्ट्री सम्पदा नाम के सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।
अब लोगों को वेंडरो या ट्रेजरी से स्टेंप पेपर लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह अपने सर्विस प्रोवाइडर या पंजीयन कार्यालयों से ई-स्टेंप ले सकेंगे। नई व्यवस्था में प्रदेश के किसी भी हिस्से में हुई रजिस्टरी की जानकारी भी हासिल की जा सकती है जिससे अवैध रजिस्ट्रियां और धोखाधड़ी रूकेगी। लोग अपनी संपत्ति के बाजार मूल्य और खरीदी-बिक्री पर लगने वाले पंजीयन शुल्क की जानकारी भी इंटरनेट के माध्यम से हासिल कर सकेंगे।