देश में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल 71 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इसमें वैट भी शामिल है। नई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 66 रूपये 62 पैसे, कोलकाता में 74 रूपये 9 पैसे, मुंबई में 74 रूपये 52 पैसे और चन्नेई में 69 रूपयं 84 पैसे प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल 50 रूपये 22 पैसे, कोलकाता में 54 रूपये 75 पैसे, मुंबई 57 रूपये 64 पैसे और चेन्नई में 53 रूपये 52 पैसे प्रति लीटर हो गया है।