मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खण्डवा जिले में छैगाँव माकन के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं।
श्री चौहान ने दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।