डिजिटल इंडिया कार्यक्रम करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा करेगा। कल नई दिल्‍ली में डिजिटल इंडिया सप्‍ताह का शुभारम्‍भ करते हुए श्री मोदी ने कहा कि प्रमुख उद्योग घराने पहले ही इस कार्यक्रम में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने का वचन दे चुके हैं। इससे देश में 18 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। श्री मोदी ने कहा कि विश्‍व आज साइबर युद्ध के खतरे का सामना कर रहा है। ऐसे में नवाचार से दुनिया को ये भरोसा दिलाना होगा कि भारत में बना उत्‍पाद साइबर सुरक्षा के दृष्टि से पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

मैं जो रक्‍तहीन युद्ध की बात करता हूं वो मुद्दा साइबर सिक्‍योरिटी का। दुनिया के हर देश को चिंता है कि हम इतना सारा कर रहे हैं अगर साइबर वॉर हो गया और ये किसी ने एक क्‍लीक दबाकर कर के रोक दिया तो हमारा देश तो ठप हो जाएगा। सारी स्थितियां बर्बाद हो जाएंगी। यहां दुनिया को साइबर सिक्‍योरिटी देने का रक्‍तहीन युद्ध से सुरक्षा का कवच देने का काम भारत के नौजवान अपने एनोवेशन से कर सकते हैं क्‍या।

नवाचार की आवश्‍यकताओं पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया की तरह डिजाइन इन इंडिया भी समान रूप से महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्‍टाचार को दूर करने, पारदर्शी और कुशल प्रशासन देने तथा गरीब-अमीर के बीच खाई पाटने में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *