महाराष्‍ट्र में चार हजार से अधिक रेजि‍डेंट डॉक्‍टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

महाराष्‍ट्र में जूनियर डॉक्‍टरों की नियामक संस्‍था मेडिकल एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्‍टर्स (एमएआरडी) ने चार हजार से अधिक डाक्‍टरों के साथ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

मुंबई के जे जे, स्‍टैलियन, नायर और सेंट जॉर्ज जैसे कई बड़े अस्‍पतालों के डॉक्‍टर भी इस हडताल में शामिल हैं। मार्ड के प्रतिनिधिमंडल और राज्‍य के शिक्षण मंत्री विनोद तावड़े के बीच कल शाम हुई लंबी बैठक के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद निवासी डॉक्‍टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। राज्‍य के शिक्षण मंत्री ने प्रति‍निधिमंडल को आश्‍वासन देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्‍मक रूख रखती है और उनसे हड़ताल वापस लेने की अपील भी की। वहीं मार्ड   के प्रमुख डॉक्‍टर सागर मुनदाता का कहना है कि सरकार उनको जब तक कोई लिखित आश्‍वासन नहीं देती वो अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। डॉक्‍टरों ने अपनी स्‍टाइपंड बढ़ाये जाने, काम के घंटे तय किए जाने और सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए जाने जैसी कुल दस मांगे सरकार के समक्ष रखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *