हरियाणा में फरीदाबाद जिले के अटाली गांव में कल भजन गा रही महिलाओं पर पथराव की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। घटना के विरोध में दूसरे समुदाय के लोग भी मंदिर में इकट्ठे हुए और पथराव किया। गांव वालों के अनुसार इस घटना में तीन महिलाओं सहित एक सिपाही तथा कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना एक धर्म स्थल के निर्माण पर स्थानीय अदालत में होने वाली सुनवाई से एक दिन पहले हुई है। धर्म स्थल के निर्माण को लेकर मई में गांव में दंगा-फसाद हुआ था।
Related News