मध्‍य प्रदेश में बंद का आज मिला जुला असर है।

मध्‍य प्रदेश में बंद का आज मिला जुला असर है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों के आह्वान पर यह बंद बुलाया गया है।ये पार्टियां मध्‍यप्रदेश व्‍यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले पर मुख्‍यमंत्री के इस्‍तीफे की मांग कर रही हैं।

भोपाल, इन्‍दौर, ग्‍वालियर और जबलपुर सहित बड़े शहरों में अधिकांश व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान और दुकानें बन्‍द हैं। व्‍यापारियों से बंद को समर्थन देने को लेकर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरें हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरूण यादव ने राजधानी भोपाल में बंद के लिए समर्थन मांगा। बंद अभी तक कमोबेश शांतिपूर्ण है और अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। सत्‍तारूढ़ भाजपा ने बंद को असंवैधानिक और अनैतिक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *