प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का दौरा रद्द कर दिया है। निरस्त करने का एकमात्र कारण मजदूर देवनाग की मृत्यु बिजली का करंट लगने के कारण।
उन्होंने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उसकी मृत्यु हुई है, मैं इस कार्यक्रम को आज नहीं करूंगा और उन्होंने इसको स्थगित किया है। लगभग एक महीने में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री की वाराणसी यात्रा रद्द हुई है। इससे पहले प्रधानमंत्री की यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द हुई थी। इस बीच कल आधी रात से वाराणसी में भारी बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री का वाराणसी में समेकित विद्युत विकास योजना की शुरुआत करने का कार्यक्रम था। जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में चौबीसों घंटे वाजिब दर पर विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।प्रधानमंत्री को वाराणसी रिंग रोड़ परियोजना के प्रथम चरण की आधारशिला और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सुपर स्पेशिलिटी ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल का भी उद्घाटन करना था।