बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए एन डी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

बिहार में आगमी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्‍व वाले एन डी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने पटना में गांधी मैदान से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। परिर्वतन यात्रा राज्‍य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। एनडीए नेता 160 रथों पर सवार होकर राज्‍य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के गांव में जायेंगे। अगले सौ दिनों के दौरान वे एक लाख से अधिक विभिन्‍न स्‍थानों पर लोगों को संबोधित करेंगे। परिवर्तन रथ के माध्‍यम से पूरे प्रदेश में रंग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान पार्टी नेता लोगों को यह समझायेंगे कि सत्‍ता में बने रहने के लिए राजनीतिक शत्रु लालू प्रसाद और नीतीश वर्ग क्‍यों एकजुट हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *