सेना ने मध्‍य रात्रि नियंत्रण रेखा पार से घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम किया है।

पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने जम्‍मू जिले के आरएसपुरा तहसील के कुछ गांवों और पांच अग्रिम सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे, जिसमें चार लोग घायल हो गये।  भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। सेना ने भी पुंछ सेक्‍टर में आज मध्‍य रात्रि नियंत्रण रेखा पार से घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा पार से पुंछ सेक्‍टर में रात एक बजे के लगभग पाकिस्‍तान की ओर से कुछ भारतीय चौकियों में गोलीबारी भी की गई जिसमें सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। कल भी पाकिस्‍तान बलों ने अखनूर सेक्‍टर से गोलाबारी एवं गोलीबारी की थी जिसमें एक महिला की जान गई थी जबकि पांच अन्‍य लोग जख्‍मी हुये थे। पाकिस्‍तान की ओर से सीमापार से गोलाबारी का यह सिलसिला उस वक्‍त शुरू हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जम्‍मू में कांगेस नेता गिरधारी लाल ढोगरा के जन्‍म शताब्‍दी समारोह में हिस्‍सा लेने पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *