देशभर में पैट्रोल और डीजल दो रूपये प्रति लीटर सस्‍ता

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रतिलीटर की कमी की गई है। नई दरें आधी रात से लागू हो गयी हैं। पेट्रोल अब कोलकाता में 71 रुपये 57 पैसे, मुम्‍बई में 71 रुपये 97 पैसे और चेन्‍नई में 67 रुपये 29 पैसे प्रतिलीटर की दर पर मिल रहा है।

डीजल कोलकाता में 52 रुपये 75 पैसे, मुम्‍बई में 55 रुपये 15 पैसे और चेन्‍नई में 51 रुपये 8 पैसे प्रतिलीटर हो गया है। लेकिन तेल की कीमतों में कमी का दिल्‍ली वासियों को कोई खास फायदा नहीं होगा क्‍योंकि दिल्‍ली सरकार ने आधी रात से वैट बढ़ा दिया है। इससे पेट्रोल दो रूपये 78 पैसे और डीजल एक रूपया 83 पैसे मंहगा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने राजधानी में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने के आम आदमी पार्टी सरकार के फैसले की आलोचना की है। इन पार्टियों ने कहा कि दिल्‍ली सरकार ने अपने पांच सौ 26 करोड़ रुपये के प्रचार अभियान का बजट पूरा करने के लिए वैट बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *