मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी ईद की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि संयम, समर्पण और इबादत के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद का मौका ढेरों खुशियाँ लेकर आया है।

मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाइयों-बहनों, बड़े-बुजुर्गो और बच्चों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि सबकी दुआओं से प्रदेश अमन-चैन से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *