ओड़िशा में पोस्को ने 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना स्थगित कर दी है।

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी, पोस्को ने विभिन्न नियामक मंजूरियों में देरी के कारण ओड़िशा में अपनी प्रस्तावित 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना स्थगित कर दी है। कल सियोल में निवेशकों की सभा में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस्पात की मांग में कमी तथा कंपनी की सहायक कंपनियों के मुनाफे में गिरावट के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यावसायिक वातावरण में बदलाव आया है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सुधार कार्यक्रमों में तेजी लाने की जरूरत है। दूसरी ओर, भारत में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि पोस्को, ओड़िशा छोड़कर नहीं जा रही है। हालांकि परियोजना लगभग दस वर्षों से अधर में लटकी हुई है। कच्चे माल की आपूर्ति, भूमि अधिग्रहण और अन्य तरह की मंजूरी अधर में लटकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *