सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर सत्तारूढ़ भाजपा पर रक्षाकर्मियों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू करने की अपने वायदे पर मुकरने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका आश्वासन दिया था जबकि सत्ता में आए एक वर्ष होने के बावजूद सरकार ने अपना वायदा नहीं निभाया। श्री हजारे ने कहा कि वह विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक और वन रैंक वन पेंशन के मुद्दों को जल्द लागू करने के लिए 2 अक्तूबर को दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *