मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापम घोटाला उजागर करने वाले डॉ. आनन्द राय का तबादला कर दिया है। डॉ. राय को इंदौर से धार भेज दिया गया है। डॉ. राय की पत्नी का भी उज्जैन तबादला कर दिया गया है। डॉ. राय ने सरकार के इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।
कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर आनंद राय के स्नांतरण को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। पार्टी का आरोप है कि डाक्टर राय का इंदौर से धार स्थानंतरण भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उनका मनोबल तोड़ने के लिए किया गया। डाक्टर राय ने कहा है कि वह अपने स्थानंतरण को अदालत में चुनौती देंगे। उनकी पत्नी का भी स्थानांतरण किया गया है। इस बीच, सीबीआई ने व्यापमं के आरोपी विजय सिंह की मौत को लेकर शुरुआती जांच प्रारंभ की है। वह संदेहास्पद हालत में इस वर्ष अप्रैल में कांकेर की एक होटल में मृत पाए गए थे।