उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के एक गांव में 14 वर्ष की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की खबर है। पुलिस ने बताया कि समाजवादी पार्टी, पिछड़ा वर्ग शाखा के जिला प्रभारी के बेटे सहित तीन युवकों पर लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। चिकित्सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।