खेती के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि किसानों का ऋण माफ करना एक मात्र विकल्प नहीं है बल्कि उनके लिए बेहतर माहौल बनाने की जरूरत है ताकि उन्हें ऋण लेने की जरूरत ही न पड़े। श्री फड़णवीस विधानसभा में किसानों के ऋण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि 31 जुलाई तक पर्याप्त वर्षा नहीं होती है तो 27 लाख हेक्टेयर जमीन पर दोबारा बुवाई करनी पड़ेगी और ऐसे में राज्य सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 सौ रूपये देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए 360 करोड़ रूपये खर्च करेगी और यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा करा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *