जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गये हैं। सेना का एक अधिकारी भी घायल हुआ है।
श्रीनगर में एक विशेष सूचना मिलने पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तैमूरा सेक्टर वन क्षेत्र में चार से छह मिलिटेंटों के एक समूह को घेर लिया गया। यह क्षेत्र श्रीनगर के उत्तर में 98 किलोमीटर दूर है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इलाके का घेराव और तलाशी अभियान जारी है।